रुद्रपुर। जिले के युवा फुटबाल खिलाड़ियों के लिए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता इस बार बड़ा अवसर बनकर सामने आई है। शुक्रवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला क्रीड़ाधिकारी जानकी कार्की ने चयनित टीम की घोषणा की। अंडर-17 बालक वर्ग की राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता आठ से 10 फरवरी तक गोपेश्वर (चमोली) में आयोजित होगी। इस प्रतियोगिता के लिए जनपद से 21 खिलाड़ियों ने ट्रायल में भाग लिया, जिनमें से 11 खिलाड़ियों को अंतिम टीम में जगह मिली है। प्रशिक्षक सतनाम बाला ने बताया कि यह चयन केवल प्रतियोगिता में भागीदारी भर नहीं, बल्कि ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों की उभरती खेल प्रतिभाओं को पहचान देने का महत्वपूर्ण माध्यम भी है।
जिले की अंडर-17 फुटबाल टीम घोषित 21 में 11 खिलाड़ी चयनित
RELATED ARTICLES







