Tuesday, February 10, 2026
advertisement
Homeउत्तराखण्डखिलाड़ियों ने 16 पदक जीतकर रचा इतिहास

खिलाड़ियों ने 16 पदक जीतकर रचा इतिहास

स्पेशल ओलम्पिक भारत की ओर से हरियाणा के रोहतक में 02 फरवरी से 07 फरवरी तक आयोजित राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में उत्तराखंड के 11 खिलाड़ियों और 4 कोचों ने प्रतिभाग किया। चैंपियनशिप में उत्तराखंड टीम ने कुल 16 पदक अपने नाम किए, जिनमें 4 स्वर्ण, 5 रजत और 7 कांस्य पदक शामिल हैं। खिलाड़ियों में दिसू ने दो स्वर्ण पदक जीतकर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। राहुल सैनी ने एक स्वर्ण व एक रजत, विदुषी ने एक स्वर्ण, सरस्वती ने एक रजत, राहुल रतूड़ी ने एक रजत व एक कांस्य, मोहित तड़ियाल ने एक रजत व एक कांस्य, सौरभ सेमवाल ने एक रजत तथा राजेंद्र सिंह ने एक कांस्य पदक हासिल किया। टीम के हेड कोच जगदीश सिंह (स्पोर्ट्स डायरेक्टर, स्पेशल ओलिंपिक भारत उत्तराखंड) रहे। असिस्टेंट कोच विजयलक्ष्मी, सतीश बलूनी, आराधन ने खिलाड़ियों का मार्गदर्शन किया।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments