देहरादून। प्रदेश के अटल उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालयों में चयनित शिक्षकों को काउंसलिंग के माध्यम से तैनाती मिलेगी। शिक्षा निदेशालय ने इस संबंध में गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के अपर निदेशकों से स्कूलों में शिक्षकों के खाली पदों की जानकारी मांगी है।माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. मुकुल कुमार सती ने अपर निदेशकों को जारी निर्देश में कहा कि अटल उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए चयनित प्रवक्ताओं और सहायक अध्यापक एलटी की सूची निदेशालय को मिल चुकी है। अप्रैल महीने के दूसरे सप्ताह से इन शिक्षकों को विद्यालयों में तैनाती दी जानी है। ऐसे में पांच अप्रैल 2026 तक शिक्षकों के खाली पदों से निदेशालय को अवगत कराया जाए। 31 मार्च 2026 को खाली होने वाले पदों को शामिल करते हुए पदों की जानकारी दी जाए। निर्देश में यह भी कहा गया है कि राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में 12 फरवरी से गृह परीक्षाएं और 21 फरवरी से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो रही है। दोनों मंडल कार्यालयों को काउंसलिंग की तिथि और चयनित अभ्यर्थियों की सूची अलग से भेजी जाएगी।
प्रदेश के अटल उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालयों में चयनित शिक्षकों को मिलेगी तैनाती
RELATED ARTICLES







