Tuesday, February 10, 2026
advertisement
Homeउत्तराखण्डप्रीति हत्याकांड में पुलिस लापरवाही की जांच शुरू

प्रीति हत्याकांड में पुलिस लापरवाही की जांच शुरू

प्रीति हत्याकांड में पुलिस की ओर से लापरवाही के आरोपों की जांच शुरू कर दी गई है। हत्याकांड में लापरवाही के आरोप में एम्स चौकी प्रभारी को निलंबित किया गया था। पुलिस की ओर से लापरवाही हुई है कि नहीं, इसकी जांच मुख्यालय ने एसपी क्राइम विशाखा को सौंपी है।बीते 31 जनवरी को शिवाजी नगर में लक्सर निवासी सुरेश गुप्ता ने अपनी तलाकशुदा प्रेमिका प्रीति रावत की गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या करने के बाद सुरेश फरार हो गया था जिसे पुलिस ने सहारनपुर के छुटमलपुर से गिरफ्तार किया था। परिजनों ने बताया था कि सुरेश की शिकायत पूर्व में एम्स पुलिस चौकी में की गई थी, लेकिन तब पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। यदि पुलिस पहले ही मामले को गंभीरता से लेती तो हत्या कांड नहीं होता। हत्याकांड के बाद एसएसपी देहरादून ने एम्स चौकी प्रभारी साहिल वशिष्ट को निलंबित कर दिया था। शनिवार को एसपी क्राइम डॉ. विशाखा अशोक भदाणे शिवाजी नगर पहुंची और उन्होंने पीड़ित परिजनों से पूछताछ की और बयान भी दर्ज किए गए। एसपी क्राइम डॉ. विशाखा ने बताया कि मृतका के परिजनों के बयान दर्ज किए गए हैं। जांच जारी है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments