Tuesday, February 10, 2026
advertisement
Homeअपराधकफ सिरप कांड दिवेश जायसवाल समेत पांच गिरफ्तार तीन पर 25-25 हजार...

कफ सिरप कांड दिवेश जायसवाल समेत पांच गिरफ्तार तीन पर 25-25 हजार का इनाम शुभम जायसवाल का सहयोगी अमित जायसवाल

कोडीन युक्त न्यू फैंसाडिल कफ सिरप की बड़े पैमाने पर तस्करी करने वाले गिरोह का कोतवाली पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। थाना कोतवाली कमिश्नरेट वाराणसी पर दर्ज मुकदमा संख्या 235/2025 से संबंधित वांछित पांच अभियुक्तों को एसआईटी टीम ने गिरफ्तार किया है। इनमें तीन अभियुक्त 25-25 हजार रुपये के इनामी और वारंटी हैं।

फर्जी बिलों से चलता था तस्करी का खेल
पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे फर्जी व कूटरचित जीएसटी इनवॉइस और ई-वे बिल के जरिए रांची (झारखंड) स्थित शैली ट्रेडर्स के माध्यम से कोडीन युक्त न्यू फैंसाडिल कफ सिरप की भारी खेप मंगवाते थे। इस सिरप को औषधीय उपयोग के बजाय नशे के लिए देश के विभिन्न राज्यों में मेडिकल फर्मों के जरिए खपाया जाता था।गिरोह के सदस्य शुभम जायसवाल के केबीएन प्लाजा स्थित कार्यालय में बैठक कर पूरी साजिश रचते थे। यहीं तय होता था कि पैसा कैसे बैंकों में जमा कराना है और फर्मों को नकद भुगतान कैसे करना है। अभियुक्तों ने कबूल किया कि अब तक करीब 25 लाख बोतलों की तस्करी कर हवाला के जरिए 40 करोड़ रुपये का अवैध कारोबार किया गया, जिसमें से करीब आठ करोड़ रुपये का सीधा आर्थिक लाभ उन्हें मिला। पश्चिम बंगाल, बिहार और त्रिपुरा में भी उनकी खेप पकड़ी गई थी, जिसके बाद ई-वे बिल बनाकर जवाब भेजे गए।पुलिस ने अभियुक्तों को भोरसर लिंक रोड, मिर्जापुर बाईपास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त अमित जायसवाल (25 हजार का इनामी, दिवेश जायसवाल (25 हजार का इनामी) अभिनव कुमार यादव, घनश्याम मौर्य, अंकुश सिंह (25 हजार का इनामी है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments