Thursday, April 2, 2026
spot_img
Homeउत्तराखण्ड11 ट्रेनें हुईं प्रभावित चूहों ने खोखला किया रेलवे ट्रैक के नीचे...

11 ट्रेनें हुईं प्रभावित चूहों ने खोखला किया रेलवे ट्रैक के नीचे खतरा देख की गई डीप स्क्रीनिंग

ऐथल के पास डासनी में रेलवे ट्रैक की मरम्मत का कार्य होने की वजह से सोमवार को देहरादून से चलने वाली शताब्दी और वंदे भारत एक्सप्रेस समेत करीब 11 ट्रेनें प्रभावित हुईं। करीब चार घंटे तक ट्रैक बंद रहने से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी।डासनी में रेलवे ट्रैक के नीचे चूहों ने खोखला कर दिया था। खतरे की आशंका को देखते हुए सोमवार को डीप स्क्रीनिंग की गई। इस दौरान मरम्मतीकरण के साथ ही ट्रैक की गिट्टी को बदला गया। प्रक्रिया में पूरे चार घंटे लगे। इस वजह से देहरादून से आनंद विहार जाने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस 2.38 घंटे और नई दिल्ली से देहरादून आने वाली शताब्दी एक्सप्रेस 1.40 घंटे की देरी से गंतव्य पर पहुंची। इसके अलावा रूट की अन्य ट्रेनें भी प्रभावित हुईं। ऐसे में यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। मरम्मत के बाद ट्रैक को शुरू कर दिया गया।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments