हल्द्वानी के बरेली रोड स्थित नवीन मंडी की गल्ला मंडी में डबल मर्डर की घटना सामने आई है। एक युवक और एक युवती की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए और जांच शुरू कर दी गई है।गुरुवार सुबह मंडी में मिली दो लाशें मिलने से हड़कंप मच गया। युवक-युवती की निर्मम तरीके से हत्या की गई। मौके से लड़के की दो आईडी बरामद हुई हैं। बताया जा रहा है कि युवक चंपावत का रहने वाला है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। दोहरे हत्याकांड से इलाके में दहशत का माहौल है।
हल्द्वानी में दोहरा हत्याकांड सनसनीखेज वारदात से इलाके में दहशत युवक-युवती की पत्थर से कुचलकर हत्या
RELATED ARTICLES







