Thursday, February 12, 2026
advertisement
Homeउत्तराखण्डबहनों पर अभद्र टिप्पणी के बाद हुआ विवाद झाड़ियों में मिला था...

बहनों पर अभद्र टिप्पणी के बाद हुआ विवाद झाड़ियों में मिला था किशोर का शव दोस्त ही निकला कातिल

हरिद्वार कनखल थाना क्षेत्र में श्रीयंत्र पुलिया के पास झाड़ियों में मिले युवक के शव के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए मृतक के दोस्त को मथुरा से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने बहनों पर गंदी टिप्पणी से आक्रोशित होकर पत्थर से सिर कुचलकर हत्या करने की बात कबूल की है। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने कनखल थाने में पत्रकार वार्ता कर हत्याकांड का खुलासा किया। एसएसपी ने बताया कि सात फरवरी को पुलिस को सूचना मिली थी कि श्रीयंत्र पुलिया के पास झाड़ियों में एक अज्ञात युवक का खून से सना शव पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की और शिनाख्त कराई। मृतक की पहचान कुनाल (15) निवासी रामपुर रायघाटी थाना लक्सर हाल लाटोवाली, कनखल के रूप में हुई।

छह फरवरी की रात दोनों ने साथ बैठकर पी शराब
फील्ड यूनिट को मौके पर बुलाकर साक्ष्य एकत्र किए गए। मृतक के पिता की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर पड़ताल शुरू की गई। खुलासे के लिए पांच टीमों का गठन किया गया। पुलिस ने आसपास के सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच के दौरान एक अहम सुराग हाथ लगा।एसएसपी ने बताया कि फुटेज में कुनाल को शराब के ठेके से शराब खरीदते हुए और एक संदिग्ध स्कूटी सवार के साथ जाते हुए देखा गया। स्कूटी सवार की पहचान अरविंद उर्फ शिवम निवासी पतवारी मंदिर के पीछे दुर्गा कॉलोनी थाना गोवर्धनपुर यूपी हाल पता लाटोवाली थाना कनखल के रूप में हुई। ये घटना के बाद से फरार था। पुलिस को जानकारी मिली कि वह मथुरा भाग गया है। पुलिस टीम को वहां भेजा गया। मथुरा पहुंचकर टीम ने उसे दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी अरविंद ने बताया कि वह कुछ महीनों से अपनी नानी के साथ कनखल में रह रहा था। कुनाल उसका दोस्त और पड़ोसी था। छह फरवरी की रात दोनों ने साथ बैठकर शराब पी।नशे की हालत में कुनाल ने उसकी बहनों पर अभद्र टिप्पणी की और गाली-गलौज शुरू कर दी। विवाद बढ़ने पर कुनाल ने उसे थप्पड़ मार दिए। इससे गुस्से में आकर अरविंद ने पास पड़ा भारी पत्थर उठाकर कुनाल के सिर पर कई वार कर दिए। गंभीर चोट लगने से कुनाल की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। आरोपी के कब्जे से मृतक का मोबाइल फोन बरामद किया है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments