Friday, April 3, 2026
spot_img
Homeउत्तराखण्डरुड़की रेलवे स्टेशन पर भी होगा ठहराव सहारनपुर से लखनऊ के बीच...

रुड़की रेलवे स्टेशन पर भी होगा ठहराव सहारनपुर से लखनऊ के बीच संचालित होगी स्पेशल ट्रेन

ब्यास यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के मद्देनजर रेलवे सहारनपुर और लखनऊ के मध्य स्पेशल ट्रेन संचालित करेगा। स्पेशल ट्रेन को रुड़की रेलवे स्टेशन पर भी ठहराव दिया गया है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि फरवरी के अंत में राधा स्वामी सत्संग ब्यास के श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 24 फरवरी और एक मार्च को विशेष ट्रेन का संचालन किया जाएगा। 04551-52 सहारनपुर-लखनऊ स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन 24 फरवरी को रात 9 बजकर 30 मिनट पर सहारनपुर से रवाना होगी। रात 10ः14 पर रुड़की, 12ः55 पर मुरादाबाद, 2:19 पर बरेली, 3ः28 पर शाहजहांपुर होते हुए ट्रेन सुबह 6ः30 पर लखनऊ पहुंचेगी।एक मार्च को रात 9 बजे लखऊ से रवाना होकर स्पेशल ट्रेन रात 12ः08 पर शाहजहांपुर, 1ः10 पर बरेली, 2ः55 पर मुरादाबाद, 5ः45 पर रुड़की और सुबह 7 बजे सहारनपुर पहुंचेगी। सीनियर डीसीएम ने बताया कि ट्रेन के संचालन से ब्यास यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में सुविधा मिलेगी।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments