Thursday, February 12, 2026
advertisement
Homeउत्तराखण्ड108 एंबुलेंस का भी नहीं मिला साथ सड़क पर बेहोश हुआ विक्रम...

108 एंबुलेंस का भी नहीं मिला साथ सड़क पर बेहोश हुआ विक्रम चालक

एक विक्रम चालक रायवाला रेलवे फाटक के पास अचानक बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। पत्नी व अन्य लोगों ने 108 एंबुलेंस को फोन किया। एंबुलेंस को पहुंचने में करीब एक घंटे का समय लग गया। तब तक घबराए परिजन चालक को दूसरे वाहन से अस्पताल लेकर चले गए थे। क्षेत्र की 108 एंबुलेंस कई दिनों से खराब पड़ी है। बुधवार की दोपहर 12 बजे एक विक्रम चालक रायवाला रेलवे फाटक के पास अचानक बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। घटना के समय उसके साथ उसकी पत्नी भी विक्रम में बैठी थी। घटना के वक्त रेलवे फाटक बंद था। ट्रेन के गुजरते ही फाटक खुला तो जाम लगा गया। विक्रम चालक सड़क पर गिरा हुआ था। उसकी पत्नी की मदद के लिए राहगीर एकत्र हो गए। बेहोश चालक को विक्रम में बैठाया गया। 108 एंबुलेंस को कॉल की गई। 108 कॉल सेंटर से बताया गया कि एंबुलेंस शांतिकुंज से रायवाला के लिए निकला रही है। मरीज की पत्नी अपने पति को विक्रम में लिटाकर करीब एक घंटे तक एंबुलेंस के आने का इंतजार करती रही, सूचना के बाद परिवार के अन्य लोग भी मौके पहुंच गए लेकिन एंबुलेंस नहीं पहुंची। उसके बाद मरीज को विक्रम से ही अस्पताल ले गए।

कई दिनों से खराब चल रही क्षेत्र की 108 एंबुलेंस
क्षेत्र की 108 एंबुलेंस कई दिनों से खराब चल रही है। इससे एंबुलेंस सेवा का लाभ स्थानीय लोगों को ठीक से नहीं मिल पा रहा है। रायवाला, खांड गांव, साहब नगर, गोहरी माफी, प्रतीतनगर, छिद्दरवाला के लोगों को शांतिकुंज हरिद्वार या ऋषिकेश की एंबुलेंस सेवा पर निर्भर रहना पड़ रहा है।

कोट
रायवाला क्षेत्र की एंबुलेंस में मंगलवार को तकनीकी समस्या आ गई थी। इसके स्थान पर वहां के लिए वैकल्पिक तौर पर अन्य वाहन भेजा गया था। उक्त वाहन मरीज को लेकर गया था। दोपहर को मरीज के परिजनाें की ओर से कॉल करने पर शांतिकुंज वाली 108 एंबुलेंस को रवाना किया गया था। एंबुलेंस पहुंचने से पहले परिजन मरीज को लेकर चले गए थे। – विमल कुमार, 108 जिला प्रभारी, देहरादून

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments