कर्नाटक की राजधानी बंगलूरू में शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। बंगलूरू के होसकोटे के पास शुक्रवार सुबह एक भयानक सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार यह हादसा एम सत्यवर गांव के पास होसकोटे–डाबास्पेटे नेशनल हाईवे पर हुआ। होसकोटे से देवनहली की ओर जा रही एक SUV ने पीछे से एक मोटरसाइकिल को टक्कर मारी। पुलिस का कहना है कि शुरुआती टक्कर के बाद SUV का चालक नियंत्रण खो बैठा और एक कैंटर वाहन से टकरा गया। इसके बाद एक और कार भी हादसे में फंस गई।
बंगलूरू में सड़कों पर दिखा तेज रफ्तार का कहर सात लोगों की मौत हाईवे पर एक साथ टकराई कई गाड़ियां
RELATED ARTICLES







