Friday, February 13, 2026
advertisement
Homeउत्तराखण्डतीन हजार से अधिक शिक्षक करेंगे कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी

तीन हजार से अधिक शिक्षक करेंगे कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी

रुद्रपुर। बोर्ड की परीक्षा को शांतिपूर्ण और नकलविहीन संपन्न कराने के लिए तैयारियां तेज कर दी गईं हैं। इसी क्रम में कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। जिले में सीईओ कार्यालय के माध्यम से विभिन्न सहायता प्राप्त और राजकीय विद्यालयों से शिक्षकों का विवरण मांगा गया है। जिले में इस बार 110 परीक्षा केंद्रों पर तीन हजार से ज्यादा कक्षों में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के 39924 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इन कक्षों में कक्ष निरीक्षक के तौर पर शिक्षकों की ड्यूटी लगनी है। इस प्रक्रिया के तहत करीब तीन हजार से अधिक शिक्षकों की कक्ष निरीक्षक के रूप में तैनाती की जाएगी। अधिकारियों के अनुसार कक्ष निरीक्षक बनने के लिए शिक्षकों को अपने विद्यालयों के माध्यम से आवश्यक जानकारी उपलब्ध करानी होगी। जिसने नाम, पद, विषय, मोबाइल नंबर और अन्य विवरण शामिल हैं। सूची तैयार होने के बाद शिक्षकों को परीक्षा केंद्रों पर ड्यूटी के आदेश जारी किए जाएंगे।

कोट
बोर्ड के निर्देशानुसार काम किया जा रहा है। उसी के अनुसार शिक्षकों की ड्यूटी लगाई जाएगी। – केएस रावत, सीईओ

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments