Saturday, February 14, 2026
advertisement
Homeउत्तराखण्डदुकानों में नहीं पहुंच रहे ग्राहक राजधानी में लगातार हो रही हत्याओं...

दुकानों में नहीं पहुंच रहे ग्राहक राजधानी में लगातार हो रही हत्याओं से सहमा बाजार

राजधानी में लगातार हो रही हत्याओं का असर दून के बाजार पर भी दिख रहा है। ग्राहकों की संख्या काफी कम हो गई है। व्यापारियों को इससे काफी नुकसान हो रहा है।दून में गुंजन हत्याकांड और अर्जुन हत्याकांड प्रमुख बाजार में ही हुआ। मच्छी बाजार में युवती गुंजन की बेरहमी से हत्या कर दी गई तो वहीं दो दिन पहले ही तिब्बती मार्केट में अर्जुन को मौत के घाट उतार दिया गया। शुक्रवार को भी एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दून में लगातार हो रही हत्याओं से बाजार में भी इसका सीधा असर दिख रहा है। लोग हत्याओं से सहमे हुए हैं। शुक्रवार को पलटन बाजार, मच्छी बाजार, तिब्बती मार्केट समेत अन्य बाजार सुनसान दिखे। व्यापारियों का कहना है कि ग्राहक बाजार में आने से डर रहे हैं।जिम के बाहर गैंगस्टर की हत्या: गोलीकांड से फिर ‘लाल’ हुई राजधानी, कई वारदातों का मास्टर माइंड रहा विक्रम

खरीदारी नहीं घटनास्थल देखने तिब्बती मार्केट आ रहे लोग
तिब्बती मार्केट में अब लोग खरीदारी से ज्यादा घटनास्थल देखने आ रहे हैं। व्यापारियों ने बताया कि बाजार में जब हादसा हुआ, उसके बाद से लोग यहां आने से डर रहे हैं। जो लोग आ भी रहे हैं वह खरीदारी करने नहीं बल्कि घटनास्थल देखने के लिए आ रहे हैं। व्यापारी जार्डन ने बताया कि हत्याकांड की वजह से व्यापार पर असर पड़ा है, व्यापार काफी कम हो गया है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments