Saturday, February 14, 2026
advertisement
Homeउत्तराखण्डबढ़ते अपराध के मामलों को लेकर कांग्रेसियों का पुलिस मुख्यालय में हंगामा...

बढ़ते अपराध के मामलों को लेकर कांग्रेसियों का पुलिस मुख्यालय में हंगामा कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

प्रदेश में बढ़े अपराधों के बीच कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कांग्रेसी प्रदर्शन करते हुए पुलिस मुख्यालय पहुंचे। सुभाष रोड पर लगे बैरिकेडिंग पर चढ़कर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, चकराता विधायक प्रीतम सिंह, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत व अन्य नेताओं ने कहा कि प्रदेश में लगातार अपराध की घटनाएं सामने आ रही है, लेकिन प्रदेश में कानून व्यवस्था ठप है। गुंजन हत्याकांड, अर्जुन हत्याकांड और अब विक्रम शर्मा की हत्या के साथ ही दून में शांति और सुकून की भी हत्या हुई।

पॉश इलाके में शुमार राजपुर रोड पर शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे हुए गोलीकांड से एक बार फिर सनसनी फैल गई। राजधानी देहरादून में 11 दिन में दिनदहाड़े लगातार हत्या की इस तीसरी घटना से पूरे शहर में दहशत है।शुक्रवार सुबह हत्याकांड की खबर जैसे ही दूनवासियों तक पहुंची तो हर व्यक्ति की जुबान पर बस एक सवाल था आखिर शांत और सुकून की वादियों में बसे दून में ये हो क्या रहा है। इतना ही नहीं सिलसिले वार हुईं इन आपराधिक घटनाओं के बाद लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर शांत माने जाने वाले इस शहर में अपराधी बेखौफ कैसे हो गए।

एसएसपी अजय सिंह को हटाया
वहीं देहरादून में 48 घंटे के भीतर दो हत्याओं के बाद एसएसपी अजय सिंह को हटा दिया गया। उनकी जगह अब हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल को दून की कमान सौंपी गई है। अजय सिंह को एसएसपी एसटीएफ बनाया गया। वहीं, एसटीएफ के एसएसपी नवनीत सिंह को हरिद्वार का एसएसपी बनाया गया है। ऊधमसिंह नगर के एसएसपी मणिकांत मिश्रा को एसपी अभिसूचना बनाया है, उनकी जगह अजय गणपति कुम्भार को ऊधमसिंह नगर भेजा है। वह वर्तमान में चंपावत के एसपी थे, उनकी जगह पिथौरागढ़ की एसपी रेखा यादव को चंपावत भेजा है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments