सितारगंज। किशनपुर रेंज के जंगल में अनुमति के बिना हरे पेड़ पर आरी चलाने का मामला सामने आया है। मामले में वन विभाग की टीम ने कार्रवाई कर लकड़ी के गिल्टों को कब्जे में ले लिया है। साथ ही आरोपियों के खिलाफ वन अधिनियम की धाराओं में प्राथमिक दर्ज कर ली है। शुक्रवार को औद्योगिक पार्क सिडकुल के एक प्लाट में प्लाट मालिक ने सफाई करने के बहाने करीब नौ हरे पेड़ों पर आरी चला दी। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मौके से तीन शीशम और छह सेमल के गिल्टो को कब्जे में लिया है। रेंजर घनश्याम चनियाल ने बताया कि अनुमति के बिना पेड़ काटे जाने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचकर शीशम, सेमल समेत विभिन्न प्रजातियों के नौ पेड़ काटे जाने की पुष्टि हुई। मौके पर गिल्टे भी वन विभाग की टीम को मिले। वन विभाग की टीम ने गिल्टे एमबीआर गेट पर सुरक्षित रखवा दिए हैं। रेंजर चनियाल ने बताया कि कंपनी व प्लाट स्वामी के खिलाफ वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। उच्चाधिकारियों को घटना से अवगत करा दिया गया है।
सफाई की आड़ में हरे पेड़ों पर चलाई आरी
RELATED ARTICLES







