Sunday, February 15, 2026
advertisement
Homeउत्तराखण्डनंबर प्लेट पर कालिख लगाकर दौड़ रही बाइकें

नंबर प्लेट पर कालिख लगाकर दौड़ रही बाइकें

महुआखेड़ा गंज। क्षेत्र में कई बाइक सवार नंबर प्लेट पर कालिख या स्टीकर लगाकर बाइकों को दौड़ा रहे हैं। इन्हें रोकने-टोकने वाला नहीं है। ऐसे बाइक चालक मानपुर-पैगा रोड पर बाइकों को आए दिन दौड़ाते नजर आ जाएंगे। बताया जा रहा है कि अधिकांश ऐसे बाइक चालक पैगा चौकी क्षेत्र से सटे यूपी के गांव के लोग होते हैं जो तीन-तीन सवारियों को बैठाकर और बिना हेलमेट के वाहन दौड़ते हैं। इससे इन वाहनों का ऑनलाइन चालान तक नहीं हो पाता है। शनिवार को मानपुर-पैगा मार्ग पर ऐसे ही एक बाइक पर तीन लोग सवार थे और नंबर प्लेट पर कालिख लगा रखी थी। स्थानीय लोगों ने ऐसे मामलों को गंभीर बताते हुए पुलिस प्रशासन से सख्त निगरानी और कार्रवाई की मांग की है। क्योंकि ऐसे बाइक सवार कई बार आपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर आसानी से यूपी सीमा में प्रवेश कर जाते हैं।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments