राजस्थान की पुलिस टीम ने गोमती नगर विकास खंड इलाके से 25 हजार के इनामी अपराधी को दिनदहाड़े उठा लिया। घटना से हड़कंप मच गया।2002 के मामलों में वांछित अखिलेश त्रिपाठी रविवार दोपहर अपने दोनों बेटों के साथ शिव मंदिर में जल चढ़ाकर लौट रहा था तभी ब्लैक स्कॉर्पिओ से आई राजस्थान पुलिस टीम उसे उठाकर ले गई। दिनदहाड़े हुई इस घटना से हड़कंप मच गया। पत्नी आराधना त्रिपाठी ने बताया कि अखिलेश दोनों बेटों अमोल और अगम के साथ मंदिर में जल चढ़ाकर वापस लौट रहे थे कि तभी कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया और ब्लैक स्कॉर्पिओ में बैठाकर अपने साथ ले गए। उन्होंने पुलिस को जानकारी देते हुए कहा कि पति को अगवा कर लिया गया है। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की तो पता चला कि अखिलेश त्रिपाठी को राजस्थान पुलिस उठा कर अपने साथ ले गई है। पत्नी ने कहा कि घटना के बाद कॉल कर किसी ने कहा कि अखिलेश को वहां से हटा दीजिए। इसके पहले ही उन्हें अगवा कर लिया गया।
2002 के मुकदमों में था वांछित 25 हजार के इनामी को राजस्थान पुलिस ने दिनदहाड़े उठाया
RELATED ARTICLES







