Tuesday, February 17, 2026
advertisement
Homeअपराधदेहरादून विक्रम हत्याकांड अलग-अलग साधनों से उत्तराखंड आए शूटर जासूसी फिल्मों की...

देहरादून विक्रम हत्याकांड अलग-अलग साधनों से उत्तराखंड आए शूटर जासूसी फिल्मों की तरह लिखी वारदात की पटकथा

झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर विक्रम शर्मा के हत्याकांड की पटकथा जासूसी फिल्मों की कहानी की तरह लिखी गई थी। तीन शूटर अलग-अलग साधनों से हरिद्वार पहुंचे। वहां एक साथ मिले और दून आकर वारदात को अंजाम दिया। घटनास्थल से तो एक साथ भागे इसके बाद हरिद्वार से आगे अलग-अलग साधनों से फरार हो गए।पुलिस जांच में सामने आया है कि एक आरोपी फ्लाइट से आया था, एक ट्रेन से और एक अन्य वाहन से। ट्रेन से आने वाला आरोपी ट्रेन से ही वापस लौटा। बाकी दो लोग अलग-अलग माध्यमों से फरार हुए। शुरुआती जांच में बेशक तीन शूटर आकाश, आशुतोष और विशाल का नाम सामने आया है लेकिन सूत्रों के अनुसार और भी कई लोग थे जो इनकी मदद कर रहे थे।

पुलिस किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंची
हत्याकांड को अंजाम देने की सुपारी बेहद शातिर बदमाशों को दी गई थी। इसके मास्टर माइंड ने ऐसी पटकथा रची कि दून पुलिस के लिए इसका खुलासा करना बड़ी चुनौती साबित हो रहा है। चार दिन बीतने के बाद भी पुलिस किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंची है। पुलिस को आशंका है कि वारदात को अंजाम देने वाले तीनों शूटरों की और भी कुछ लोग मदद कर रहे थे। परिवहन संबंधी सहायता देने में दूसरे लोग लगे थे। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने कुछ लोगों से पूछताछ की है। पुलिस के हाथ अहम सुराग लगे हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

विक्रम की पत्नी ने भाई पर लगाया आरोप
विक्रम शर्मा की हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी और भाई से पूछताछ की है। पत्नी ने विक्रम के भाई अरविंद शर्मा पर आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि दोनों भाइयों के बीच प्रॉपर्टी, रुपयों के लेनदेन आदि पर कुछ पुराने विवाद थे। इसी आधार पर विक्रम की पत्नी ने देवर पर आरोप लगाए हैं। पुलिस दोनों के बयानों के आधार पर अलग-अलग एंगल से जांच कर रही है।

झारखंड में दबिश दे रहीं उत्तराखंड पुलिस की टीमें
गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड के मामले में आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए उत्तराखंड पुलिस की टीमें झारखंड में दबिश दे रही हैं। शूटरों के करीबियों पर भी शिकंजा कसा जा रहा है। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल का कहना है कि पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा करेगी।

ये है मामला
सिल्वर सिटी मॉल में बीते शुक्रवार को झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर विक्रम शर्मा को दो अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी थी। विक्रम पर झारखंड में 50 से अधिक मामले दर्ज हैं। काशीपुर में विक्रम का स्टोन क्रशर है और वह प्रॉपर्टी के कारोबार में भी सक्रिय था। विक्रम रोज की तरह सिल्वर सिटी स्थित एनी टाइम फिटनेस जिम में व्यायाम करने गया था। वहां से निकलते वक्त करीब 10 बजकर 10 मिनट पर सीढि़यों पर घात लगाए दो हमलावरों ने उसके सिर पर बेहद नजदीक से गोली मार दी थी।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments