Tuesday, February 17, 2026
advertisement
Homeउत्तराखण्डमुख्यमंत्री धामी ने किया फ्लैग ऑफ सड़क सुरक्षा जागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण...

मुख्यमंत्री धामी ने किया फ्लैग ऑफ सड़क सुरक्षा जागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए दौड़

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सड़क सुरक्षा जागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से आयोजित पांच किलोमीटर दौड़ का फ्लैग ऑफ किया। विभिन्न आयु वर्गों के बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने इस दौड़ में भाग लिया।कैंट रोड, देहरादून से मंगलवार को प्लैग ऑफ के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने सभी प्रतिभागियों को सड़क सुरक्षा नियमों के पालन एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने की शपथ भी दिलाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि यातायात के नियमों का पालन करना एवं पर्यावरण की रक्षा प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। सड़क सुरक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सरकार द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments