Tuesday, February 17, 2026
advertisement
Homeउत्तराखण्डसीबीएसई की परीक्षा आज से, 19 केंद्रों पर 2000 विद्यार्थी देंगे पेपर

सीबीएसई की परीक्षा आज से, 19 केंद्रों पर 2000 विद्यार्थी देंगे पेपर

सीबीएसई बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू होंगी। जिले के 19 परीक्षा केंद्रों पर 2000 छात्र- छात्राएं परीक्षा देंगे। परीक्षा की सभी तैयारियां और सीटिंग व्यवस्था पूरी कर ली गईं हैं। सीबीएसई के जिला समन्वयक और आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत के प्रधानाचार्य कमलेश जोशी ने बताया कि परीक्षा की तैयारियां पूरी हो गईं हैं। मंगलवार को 10वीं के गणित प्रश्न पत्र और 12वीं के बायोटैक्नोलॉजी प्रश्न पत्र की परीक्षा होगी। परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों के बैठने के लिए टेबल कुर्सी लगा दी गई है। क्रमवार अनुक्रमांक नंबर की स्लिप चस्पा की गई है। इधर जैंती और भनोली की एसडीएम सौम्या गर्ब्याल ने बताया कि अटल उत्कृष्ट जीआईसी दन्यां, भनोली, अटल पाली गुणादित्य, लमगड़ा में भी परीक्षा होनी है। उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्रों में परीक्षा के संपादन में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 की धारा-163 के प्रावधानों के तहत निषेधाज्ञायें लागू रहेंगी। यदि कोई व्यक्ति इस आदेश का उल्लंघन करेगा तो उसका यह कृत्य भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 223 के तहत अपराध होगा।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments