Wednesday, February 18, 2026
advertisement
Homeउत्तराखण्डसमाज कल्याण विभाग ने शासन को भेजा प्रस्ताव दोहरी पेंशन लेने वाले...

समाज कल्याण विभाग ने शासन को भेजा प्रस्ताव दोहरी पेंशन लेने वाले पूर्व कर्मचारियों से होगी वसूली

सरकारी खजाने से दोहरी पेंशन लेने वाले सेवानिवृत्त कर्मचारियों से वसूली की कार्रवाई की जाएगी। कैग की परीक्षण रिपोर्ट में खुलासे के बाद समाज कल्याण विभाग ने तत्काल 970 लोगों की पेंशन रोक दी थी। अब विभाग ने वसूली की कार्रवाई करने के लिए शासन को पत्र भेजा है।भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) ने सरकारी व सामाजिक सुरक्षा पेंशन का परीक्षण कर खुलासा किया था कि 1377 दोहरी पेंशन का लाभ ले रहे हैं। करीब 12 साल से विभिन्न विभागों से सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारी विभागीय पेंशन के साथ ही वृद्धा व विधवा व राज्य आंदोलनकारी की पेंशन का लाभ ले रहे हैं। इसके बाद विभाग ने 970 लोगों पेंशन को रोक दी। अब वसूली की कार्रवाई करने के लिए शासन को पत्र लिखा है। वित्त सचिव दिलीप जावलकर ने बताया कि विभाग की ओर से पत्र अभी प्राप्त नहीं हुआ है। पत्र मिलते ही एक्शन लिया जाएगा, दोहरी पेंशन का लाभ लेने वाले सेवानिवृत्त कर्मचारियों से वसूली की कार्रवाई की जाएगी।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments