Wednesday, February 18, 2026
advertisement
Homeउत्तराखण्डतहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी पत्नी और...

तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी पत्नी और साली पर चाकू से किया जानलेवा हमला

काशीपुर में एक महिला ने अपने पति पर अपने और अपनी बहन पर चाकू से जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए आईटीआई कोतवाली में तहरीर सौंपी। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है। आईटीआई थाना क्षेत्र के ग्राम अजीतपुर दभोरा मुस्तहकम निवासी शीतल ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा है कि उसकी शादी को लगभग 13 साल हो चुके हैं और उसकी दो बेटियां हैं। आरोप लगाया कि उसका पति शराब का आदी है। वह आए दिन उसके साथ मारपीट व अभद्रता करता है। महिला ने बताया कि वह वाल्मीकि जाति की है और उसका प्रेम विवाह हुआ था।बीती 16 फरवरी को उसके पति ने उसके साथ मारपीट की और गला दबाकर जान से मारने की प्रयास किया।

बेटी का भी गला दबाने का प्रयास किया। बीती 17 फरवरी की सुबह लगभग आठ बजे उसके पति ने बिना वजह उसके साथ मारपीट की। तब उसने इस बात की जानकारी पास में रहने वाली अपनी सविता को फोन करके दी। जब उसकी बहन उसके घर आयी तब पति ने उसके साथ अभद्रता करते हुए चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। बीच-बचाव करने के दौरान चाकू उसकी बहन के हाथ और गाल पर लगने से वह लहूलुहान हो गई। दोनों ने बमुश्किल अपनी जान बचाई और कोतवाली पहुंचकर पुलिस को सूचना देकर तहरीर सौंपी। पुलिस ने घायल का सरकारी अस्पताल में मेडिकल कराया। वहीं पुलिस का कहना है कि पीड़िता की ओर से आरोपी हरपाल सिंह के खिलाफ तहरीर मिल गई है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments