रुद्रपुर। जिले में 106 केंद्रों पर मंगलवार से सीबीएसई (केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड) की परीक्षाएं शुरू हो गईं। परीक्षा देकर लौट रहे छात्रों से बात करने पर उनकी मिलीजुली प्रतिक्रिया मिली। किसी को आसान तो किसी का प्रश्नपत्र मुश्किल लगा। पहले दिन सुबह 10:30 बजे हाईस्कूल की गणित विषय की परीक्षा हुई। इसमें करीब 10 हजार छात्रों ने भाग लिया। उनका कहना है कि परीक्षा को लेकर पहले उन्हें डर लग रहा था लेकिन बाद में उन्होंने अपना 100 फीसदी दिया। ऊधमसिंह नगर में परीक्षा के लिए 106 केंद्र बनाए गए हैं। हाईस्कूल में 21362 और इंटरमीडिएट में 18562 पंजीकृत हैं।
बोले विद्यार्थी-
पहले थोड़ा डर लग रहा था लेकिन पेपर देने के बाद अब डर खत्म हो गया। पेपर अच्छा हुआ। – ओम शर्मा, छात्र कक्षा 10
साल भर जो पढ़ा आज उसका उद्देश्य पूरा हो गया। 90 फीसदी प्रश्नपत्र अच्छा हुआ। – नंदिनी, छात्रा, कक्षा 10
पेपर अच्छा था, जिसने तैयार की होगी उसके लिए पेपर बहुत आसान था। – रश्मि रावत, छात्रा, कक्षा 10
पेपर ठीक था, कुछ 10 फीसदी प्रश्नों ने उलझाया। बाकी 90 फीसदी पेपर अच्छा हुआ। – सचिन शर्मा, छात्र, कक्षा 10
जिले में 106 केंद्रों पर करीब दस हजार बच्चों ने पहले दिन गणित विषय की परीक्षा दी। अभी कुल उपस्थित बच्चों की सटीक जानकारी मेरे पास नही है। – भावना बहनोद, जिला समन्वयक सीबीएसई बोर्ड







