गूलरभोज। इंटरनेशनल क्लब क्रिकेट पैरा चैंपियनशिप में बाजपुर के गांव हरसान निवासी जसपाल सिंह चयनित हुए हैं। पैरा क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया से जारी सेलेक्शन पत्र में जसपाल का चयन बल्लेबाजी कौशल को देखते हुए किया गया है। एसकेवाई स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड कोलंबो में चैंपियनशिप 26 फरवरी से दो मार्च तक आयोजित होगी। इस दौरान श्रीलंका के साथ वनडे मैच के तीन मुकाबले खेले जाएंगे। कोच मंजीत सिंह ने बताया कि इससे पहले 13-17 नवंबर को श्रीलंका के साथ कोलंबो में ट्वेंटी-20 सीरीज में जसपाल अपनी बल्लेबाजी का दमखम दिखा चुके हैं। इस टूर पर टीम इंडिया को उनसे बेहतर करने की उम्मीद है।
जसपाल सिंह श्रीलंका में दिखाएंगे अपनी बल्ले का हुनर
RELATED ARTICLES







