Wednesday, February 18, 2026
advertisement
Homeउत्तराखण्डयूजर चार्ज वसूलने के लिए नगर निगम तैयार करेगा साॅफ्टवेयर

यूजर चार्ज वसूलने के लिए नगर निगम तैयार करेगा साॅफ्टवेयर

हल्द्वानी। शहर के लोगों से यूजर चार्ज वसूलने के लिए नगर निगम जल्द ही एक साॅफ्टवेयर तैयार करेगा। इसके बाद बैंणी सेना यूपीआई के माध्यम से यूजर चार्ज ले सकेगी। इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि उपभोक्ताओं की ओर से जमा की जाने वाली धनराशि सीधे नगर निगम के खाते में जमा हो जाएगी।नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने मंगलवार को बैंणी सेना के साथ हुई बैठक में इसे अंतिम रूप दिया। उन्होंने बताया कि बैंणी सेना यूजर चार्ज के रूप में प्रति माह 32 से 34 लाख रुपये तक कैश जमा कर रही है। वर्तमान में यह धनराशि नकद वसूली जाती है। इसके एवज में उपभोक्ता को रसीद दी जाती है। साॅफ्टवेयर विकसित होने के बाद उपभोक्ता गूगल पे और स्कैनर से भुगतान कर सकेंगे। नकद जमा करने का ऑप्शन भी खुला रहेगा। साॅफ्टवेयर बनने के बाद यूजर चार्ज का लेजर भी हाथों हाथ तैयार हो सकेगा।

डिफाॅल्टरों के फोन में जाएगा मैसेज
नगर निगम की ओर से साॅफ्टवेयर विकसित करने के बाद विभिन्न करों की बकाया धनराशि जमा न करने वाले डिफाॅल्टरों को उनके मोबाइल पर बकाया जमा कराने संबंधी मैसेज भी मिलने लगेंगे। नगर आयुक्त वर्मा ने बताया कि बकायेदार इसी साॅफ्टवेयर की मदद से घर बैठे बकाया धनराशि भी जमा करा सकेंगे।

बकाया जमा कराने को निकायों को भेजा अंतिम नोटिस
नगर निगम ने ट्रंचिंग ग्राउंड में कूड़ा फैंकने वाले सभी निकायों को बकाया धनराशि जमा कराने संबंधी अंतिम नोटिस भेज दिया है। नगर पालिका नैनीताल, भीमताल, भवाली, नगर पंचायत लालकुआं, सुशीला तिवारी अस्पताल और जिला पंचायत की ओर से अपने यहां का कूड़़ा हल्द्वानी के ट्रंचिंग ग्राउंड में भेजा जाता है। इसके एवज में इन निकायों को नगर निगम को दो साल के साढ़े चार करोड़ रुपये देने शेष है। इस धनराशि को वसूलने के लिए नगर निगम पूर्व में कई नोटिस भेज चुका है। नगर आयुक्त वर्मा ने बताया कि निकायों को बकाया जमा कराने के लिए अंतिम नोटिस जारी किया गया है। इसके बाद भी धनराशि जमा न होने पर नियमानुसार कार्रवाई होगी।

पर्यावरण मित्रों के रिक्त पदों को भरने की कवायद शुरू
नगर निगम में पर्यावरण मित्रों के 14 पद पिछले काफी समय से रिक्त हैं। यह पद कर्मचारी के सेवानिवृत्त होने या फिर निधन होने के बाद रिक्त हुए हैं। वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. मनोज कांडपाल ने बताया कि इन रिक्त पदों को भरने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही रिक्त पदों को भर दिया जाएगा। इससे वार्डों में पर्यावरण मित्रों की कमी को दूर किया जा सकेगा।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments