Monday, April 6, 2026
spot_img
Homeउत्तराखण्डपरमार्थ निकेतन पहुंचे पूर्व गृह मंत्री शिंदे

परमार्थ निकेतन पहुंचे पूर्व गृह मंत्री शिंदे

परमार्थ निकेतन में पूर्व केंद्रीय गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे पहुंचे। आश्रम में उन्होंने स्वामी चिदानंद सरस्वती से मुलाकात कर विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा की। आश्रम में स्वामी रामकृष्ण परमहंस की जयंती मनायी गई। स्वामी चिदानंद सरस्वती ने उनके चित्र पर भावपूर्ण श्रद्धाजंलि अर्पित करते हुए कहा कि भारत की संत परंपरा अद्भुत, जीवंत और प्रकाशमयी है, जिसने मानवता को प्रेम, सेवा, करुणा और भक्ति का सरल मार्ग दिखाया। संतों ने त्याग और तप के साथ आनंदपूर्ण जीवन जीते हुए समाज को आध्यात्मिक दिशा दी। उनकी वाणी और साधना आज भी हमारे हृदय में शांति, विश्वास और ईश्वरानुभूति का दीप प्रज्वलित करती है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments