Friday, February 20, 2026
advertisement
Homeउत्तराखण्डदोनों पक्षों को बुलाकर की वार्ता प्रशासन सतर्क निर्माणाधीन भवन में नमाज...

दोनों पक्षों को बुलाकर की वार्ता प्रशासन सतर्क निर्माणाधीन भवन में नमाज पढ़ने का वीडियो वायरल

नगर क्षेत्र ज्योतिर्मठ में नगर पालिका के निर्माणाधीन भवन में नमाज पढ़ने का वीडियो वारयल होने पर प्रशासन सतर्क हो गया है। एसडीएम ज्योतिर्मठ चंद्रशेखर वशिष्ठ ने दोनों पक्षों के लोगों को बुलाकर वार्ता करते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने को कहा। साथ ही पुलिस को निर्देश दिए कि माहौल बिगाड़ने वालों पर निगरानी रखें। नगर पालिका के मीट बाजार में बच्चों के लिए टेबल टेनिस का भवन निर्माणाधीन है। इस भवन में कुछ मुस्लिमों के नमाज पढ़ने का वीडियो बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। एसडीएम ने बताया कि वीडियो वायरल होने पर दोनों समुदाय के लोगों को बुलाकर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कहा गया।पुलिस को भी मामले पर नजर रखने को कहा गया है। वहीं नगर पालिका अध्यक्ष देवेश्वरी शाह ने बताया कि पालिका का नगर में भवन निर्माणाधीन है। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने दस दिन तक चलने वाले रोजा के लिए मौखिक रूप से नमाज पढ़ने की अनुमति ली थी।

सभासदों की बैठक
इस मामले को लेकर शाम को नगर पालिका अध्यक्ष देवेश्वरी शाह की अध्यक्षता में सभासदों की बैठक हुई। नगर पालिका अध्यक्ष ने बताया कि भवन के कक्ष पर ताला लगा दिया गया है। मुस्लिम समुदाय के लोगों को अपनी व्यवस्था स्वयं करने के लिए कह दिया गया है।

डीएम व एसपी से मिले हिंदू संगठनों के लोग
गोपेश्वर। ज्योतिर्मठ में नगर पालिका के निर्माणाधीन भवन में नजाम पढ़ने का वीडियो वायरल होने पर हिंदू संगठनों के लोग जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से मिले। बजरंग दल और एबीवीपी ने इस घटना की जांच कर कार्रवाई की मांग की। कहा कि भविष्य में सार्वजनिक स्थान, सरकारी भवनों पर गैर हिंदुओं के धार्मिक गतिविधि पर रोक लगनी चाहिए। इस दौरान राकेश मैठाणी, पवन राठौर, रवि झिंक्वाण, आदर्श, सौरभ अग्रवाल, देव गौड़, सुशील डिमरी आदि शामिल रहे।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments