सेवा समाप्त करने से नाराज श्रमिक नौवें दिन भी अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे रहे। कांग्रेस ने श्रमिकों के धरने को समर्थन दिया है।बृहस्पतिवार को लालतप्पड़ स्थित धरना स्थल पर श्रमिकों ने कंपनी प्रबंधन के विरोध में जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल और प्रदेश सचिव सागर मनवाल धरना स्थल पर पहुंचे और श्रमिकों को समर्थन दिया। मोहित उनियाल ने कहा कि कंपनी प्रबंधन का यह व्यवहार श्रमिक विरोधी है। भाजपा शासन में निजी कंपनियां श्रमिकों का शोषण कर रही है।कांग्रेस प्रदेश सचिव सागर मनवाल ने कहा कि कांग्रेस श्रमिकों के साथ खड़ी हो गई है। जल्द कंपनी स्तर से उचित कार्रवाई नहीं हुई तो श्रमिकों के साथ कांग्रेस बड़ा आंदोलन खड़ा करेगी। इस दौरान नगर पालिका सभासद संदीप नेगी, कांग्रेस नेता राहुल सैनी, पवन नेगी, विमल सिंह, ऋषि रावत, प्रकाश थापा, मनीष कुमार आदि मौजूद रहे।
श्रमिकों को मिला कांग्रेस का समर्थन
RELATED ARTICLES







