श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय की ओर से ओंकारानंद इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी मुनि की रेती परिसर में दो दिवसीय महिला और पुरुष वर्ग की शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। महिला वर्ग में अनुष्का कश्यप ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। संस्थान के निदेशक डॉ. विकास गैरोला और श्री देव सुमन विश्वविद्यालय के खेल निदेशक डॉ. पुष्कर गौड़ ने संयुक्त रूप से प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। प्रतियोगिता में एसएमजेएन कॉलेज रुड़की ने 10 अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। पीजी कॉलेज ऋषिकेश 9 अंकों के साथ द्वितीय स्थान और टिहरी डिग्री कॉलेज ने चार अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में पीजी कॉलेज ऋषिकेश की अनुष्का कश्यप ने प्रथम स्थान और गोपेश्वर पीजी कॉलेज की अमृता ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता में चयनित सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करते हुए नॉर्थ जोन प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। इस मौके पर डॉ. पीसी पैन्यूली, डॉ. ललित तिवारी, रंजीता, यशपाल औली, सनील रावत आदि मौजूद रहे।
शतरंज में एसएमजेएन कॉलेज रुड़की प्रथम
RELATED ARTICLES







