Monday, April 20, 2026
spot_img
Homeउत्तराखण्डयोगनगरी ऋषिकेश से कोलकाता के लिए चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

योगनगरी ऋषिकेश से कोलकाता के लिए चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

होली के त्योहार को देखते हुए रेलवे की ओर से योगनगरी ऋषिकेश से कोलकाता के लिए स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। यह ट्रेन दो-दो फेरे लगाएगी। रेलवे की ओर से इस ट्रेन का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। वरिष्ठ रेल वाणिज्य प्रबंधक मुरादाबाद मंडल आदित्य गुप्ता ने बताया कि 26 फरवरी और दो मार्च को योनगगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से कोलकाता के लिए स्पेशल ट्रेन (04312) का संचालन होगा। यह ट्रेन योगनगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से रात 22:20 बजे रवाना होगी, जो 28 फरवरी को सुबह आठ बजे कोलकाता पहुंचेगी। यह ट्रेन मुरादाबाद, बरेली शाहजहांपुर, रायबरेली, वाराणसी, गया, आसनसोल, नायहाटी जंक्शन होते हुए कोलकाता जाएगी। वापसी में कोलकाता से (04311) 28 फरवरी और चार मार्च को योगनगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन के लिए दोपहर 13:55 बजे प्रस्थान करेगी। जो अगली रात को 22:25 बजे योगनगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments