Tuesday, February 24, 2026
advertisement
Homeउत्तराखण्डशिक्षा निदेशक से मारपीट विधायक की गिरफ्तारी की मांग 48 घंटे का...

शिक्षा निदेशक से मारपीट विधायक की गिरफ्तारी की मांग 48 घंटे का अल्टीमेटम कांग्रेसियों ने घेरा रायपुर थाना

शिक्षा निदेशालय में निदेशक के साथ हुई मारपीट के मामले में कांग्रेस कांग्रेस ने भाजपा विधायक उमेश शर्मा काऊ के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को कांग्रेसियों ने मारपीट का विरोध करते हुए थाने का घेराव कर विधायक की गिरफ्तारी की मांग की। बाद में सीओ द्वारा पूरे प्रकरण में नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद कांग्रेसियों ने ज्ञापन सौंपकर धरना-प्रदर्शन समाप्त किया।पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत कांग्रेसी पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हीरा सिंह बिष्ट, सोनिया आनंद रावत, युवा कांग्रेस से विनीत भट्ट आदि कांग्रेसियों के साथ रायपुर थाने में पहुंच गए और उन्होंने वहां पर धरना शुरू कर दिया।

कांग्रेसियों ने जमकर नारेबाजी की। कांग्रेसियों ने कहा कि इस घटना के बाद पूरे प्रदेश में कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। शहर में लगातार हत्याएं हो रही हैं और अब विधायक ही खुलेआम गुंडागर्दी पर उतर आए हैं और अधिकारी को धमकाने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे में आम जनता की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित होगी पार्टी ने स्पष्ट किया कि वह प्रदेश के सभी शिक्षकों और कर्मचारियों के साथ मजबूती से खड़ी है और उनके सम्मान व सुरक्षा की हर लड़ाई में साथ रहेगी। पार्टी ने विधायक की तत्काल गिरफ्तारी और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग करते हुए दो टूक कहा कि जब तक जिम्मेदारी तय कर इस्तीफा नहीं होता, कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक हर स्तर पर संघर्ष तेज करेगी। इस दौरान कहा कि यदि 48 घंटे में विधायक की गिरफ्तारी नहीं होती तो कांग्रेस आगे की रणनीति तैयार करेगी।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments