Monday, April 20, 2026
spot_img
Homeउत्तराखण्डकुड़ी गांव में आकाशीय बिजली गिरने से घरों में पड़ी दरारें

कुड़ी गांव में आकाशीय बिजली गिरने से घरों में पड़ी दरारें

भदूरा पट्टी के कुड़ी गांव में आकाशीय बिजली गिरने से दो आवासीय भवनों को नुकसान पहुंचा है। साथ ही एक विद्युत पोल भी क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे गांव की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है।सोमवार शाम करीब 5:30 बजे प्रतापनगर क्षेत्र में हल्की बारिश हुई। इसी दौरान कुड़ी गांव में बिजेंद्र सिंह और मोहन सिंह के घरों के बीच स्थित विद्युत पोल पर अचानक आकाशीय बिजली गिर गई। बिजली गिरने से पोल क्षतिग्रस्त हो गया। इसके साथ ही दोनों मकानों में दरारें पड़ गईं। आकाशीय बिजली के प्रभाव से दोनों घरों की विद्युत फिटिंग पूरी तरह जल गई। घरों में लगे कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी खराब हो गए हैं। ग्राम प्रधान सुरेंद्र रावत ने यह जानकारी दी। उन्होंने ऊर्जा निगम से शीघ्र विद्युत आपूर्ति बहाल करने और प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments