Saturday, April 18, 2026
spot_img
Homeअपराधपांच किलो डोडा पोस्त और चरस के साथ एक गिरफ्तार

पांच किलो डोडा पोस्त और चरस के साथ एक गिरफ्तार

कोतवाली पुलिस व एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने डोडा पोस्त व चरस तस्करी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक की कार से 2 किलो 180 ग्राम चरस व 5 किलो डोडा पोस्त बरामद किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। वहीं, तस्करी में प्रयुक्त कार को भी सीज किया गया है। नियमित चेकिंग के दौरान कोतवाली पुलिस व एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने बीते सोमवार देर रात एआरटीओ कार्यालय के समीप खांड गांव तिराहे पर नीले रंग की कार को रोक कर उसकी तलाशी ली। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक केसी भट्ट ने बताया कि वाहन की डिग्गी से एक सफेद रंग का प्लास्टिक कट्टा बरामद हुआ।

कट्टे को खोलकर जांच करने पर उसमें डोडा पोस्त तथा एक पारदर्शी पन्नी में काले रंग का बत्तीनुमा पदार्थ मिला। संदिग्ध पदार्थ की ड्रग डिटेक्शन किट से जांच की गई। पन्नी में रखे पदार्थ के चरस होने की पुष्टि हुई। तोले जाने पर डोडा पोस्त का वजन 5 किलो व चरस का वजन 2 किलो 180 ग्राम निकला।पुलिस पूछताछ में आरोपी युवक की पहचान भागवत निवासी ग्राम न्यूसारी, थाना धौंतरी, जनपद उत्तरकाशी के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी जुटाई जा रही

सप्लाई चेन का खुलासा
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह उक्त डोडा पोस्त और चरस को पिन्सवाड़, बुढाकेदार, जनपद टिहरी निवासी सुंदर नामक व्यक्ति से खरीदकर लाया था। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में स्वीकार किया कि वह इसे ऋषिकेश और देहरादून क्षेत्र में ऊंचे दामों पर बेचने के उद्देश्य से ले जा रहा था। शराब, स्मैक, चरस आदि नशीले पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। नशे के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। – नीरज सेमवाल, सीओ ऋषिकेश

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments