Friday, April 17, 2026
spot_img
Homeउत्तराखण्डपांच हजार मीटर दौड़ में सौरभ और सोनी पहले स्थान पर

पांच हजार मीटर दौड़ में सौरभ और सोनी पहले स्थान पर

पंतनगर। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के स्टीवेंसन स्टेडियम में आयोजित उत्तराखंड राज्य अंतर-विश्वविद्यालयी खेल महोत्सव के दूसरे दिन विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को विश्वविद्यालय की कुलसचिव डॉ. दीपा विनय, निदेशक प्रशासन बीएस चलाल, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. एएस जीना, निदेशक संचार डॉ. जेपी जायसवाल, प्राध्यापक डॉ. एनके सिंह और कुमाऊं विश्वविद्यालय के कोच नागेंद्र शर्मा ने पदक एवं प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया। यहां प्रभारी शारीरिक शिक्षा डॉ. जीएस बोहरा, डॉ. पूनम त्यागी, डॉ. राजीव रंजन कुमार, डॉ. भास्कर तिवारी, डॉ. पारस, प्रभाकर जोशी एवं चीफ रेफरी रमेश खर्कवाल सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।

विभिन्न प्रतियोगिताओं में यह रहे विजेता
पंतनगर। 5000 मीटर दौड़ के पुरुष वर्ग में कुमाऊं विवि नैनीताल के सौरभ रावत प्रथम, एसएसजे विवि अल्मोड़ा के पंकज सिंह बोरा दूसरे और श्रीदेव सुमन विवि टिहरी गढ़वाल के मोहित तीसरे स्थान पर रहे। वहीं महिला वर्ग में एसएसजे विवि अल्मोड़ा की सोनी पहले, उत्तराखंड संस्कृत विवि हरिद्वार की मनीषा दूसरे और श्रीदेव सुमन विवि टिहरी गढ़वाल की सिमरन तीसरे स्थान पर रहीं।शॉटपुट के पुरुष वर्ग में उत्तराखंड संस्कृत विवि हरिद्वार के योगेश पहले, एसएसजे विवि अल्मोड़ा के मोहित दूसरे और श्रीदेव सुमन विवि टिहरी गढ़वाल के आदर्श चंद्र तीसरे स्थान पर रहे। वहीं महिला वर्ग में एसएसजे विवि अल्मोड़ा की भावना पहले, नीतू चंद्रा दूसरे और उत्तराखंड संस्कृत विवि हरिद्वार की रिया पाल तीसरे स्थान पर रहीं। लंबी कूद के पुरुष वर्ग में उत्तराखंड आयुर्वेद विवि देहरादून के अविश सैनी पहले, एसएसजे विवि अल्मोड़ा के दीपक चंद्र दूसरे और उत्तराखंड संस्कृत विवि हरिद्वार के आकाश चौहान तीसरे स्थान पर रहे। वहीं महिला वर्ग में उत्तराखंड संस्कृत विवि हरिद्वार की पूजा रावत पहले, एसएसजे विवि अल्मोड़ा की लक्ष्मी रावत दूसरे और कुमाऊं विवि नैनीताल की कोमल राय तीसरे स्थान पर रहीं।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments