बनभूलपुरा रेलवे जमीन मामले में मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के बाद आए दिशा-निर्देशों के तहत बुधवार से क्षेत्र की सुरक्षा तगड़ी कर दी गई है। एक कंपनी पीएसी को सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है। जवानों को संवेदनशील इलाकों के साथ ही बैरियर के पास भी तैनाती किया गया है।रेलवे स्टेशन के मुख्य गेट पर आरपीएफ ने सुरक्षा का जिम्मा संभाला जबकि परिसर के अंदर प्रवेश गेट पर भी सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है। हालांकि रेलवे स्टेशन के अंदर प्लेटफार्म नंबर एक पर सन्नाटा पसरा रहा। मंगलवार को यहां अन्य थानों से भी फोर्स को लगाया गया था। देर शाम थानों की फोर्स को वापस भेजकर पीएसी की तैनाती कर दी गई। सुरक्षा के लिए पुलिस सतर्क है। एक कंपनी पीएसी बल थाने को मिला है। इन्हें संवेदनशील इलाकों में तैनात किया गया है। सुरक्षा की पूरी प्लानिंग चल रही है। विस्तृत कार्य योजना के बाद क्षेत्र में और अतिरिक्त बल तैनात होगा। – मनोज कुमार कत्याल, एसपी सिटी
रेलवे भूमि प्रकरण रेलवे स्टेशन पर तैनात रही आरपीएफ सुरक्षा के साये में बनभूलपुरा पीएसी तैनात
RELATED ARTICLES







