Friday, February 27, 2026
advertisement
Homeउत्तराखण्डकार्यक्रम की रूपरेखा तय संघ के पदाधिकारी हुए शामिल इस वर्ष 19...

कार्यक्रम की रूपरेखा तय संघ के पदाधिकारी हुए शामिल इस वर्ष 19 अप्रैल से निकलेगी गोल्ज्यू यात्रा

अपनी धरोहर न्यास की ओर से इस वर्ष भी श्री गोल्ज्यू यात्रा पूरे प्रदेश में निकालने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए हरिद्वार स्थित अटल बिहारी वाजपेयी अतिथि गृह में बैठक हुई। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। इस वर्ष यात्रा 19 अप्रैल से नौ मई के बीच निकाली जाएगी। यह यात्रा उत्तराखंड के प्रत्येक जनपद के प्रमुख तीर्थ, सिद्ध पीठ और धार्मिक स्थलों से होते हुए लगभग 3500 किलोमीटर की यात्रा पूरी करेगी। गोल्ज्यू महाराज के मुख्य स्थान चंपावत से शुरू होकर यात्रा को वहीं पर विश्राम दिया जाएगा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक डॉ. शैलेंद्र ने कहा कि सामाजिक समरसता के साथ ही उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य अपनी धरोहर संस्था कर रही है।इसमें नीलम ध्यानी ने गढ़वाली भाषा में उत्तराखंड के आध्यात्मिक पृष्ठभूमि और गढ़वाल मंडल के तीर्थ की महात्म्य बताया। इसके साथ ही सरिता जोशी ने मानस खंड के विभिन्न सांस्कृतिक प्राचीन इतिहास के बारे में जानकारी दी।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments