Saturday, April 18, 2026
spot_img
Homeउत्तराखण्डचंदन का टीका लगाकर खेली फूलों की होली

चंदन का टीका लगाकर खेली फूलों की होली

शहर के विभिन्न क्षेत्रों में होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें लोगों ने जमकर फूलों व रंगों की होली खेली। अतिथियों का पुष्प वर्षा और चंदन का टीका लगाकर स्वागत किया गया। रंगारंग सांस्कृतिक और हास्यप्रद कार्यक्रमों की धूम रही।देहरादून रोड स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में पर्वतीय प्रेस क्लब की ओर से होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मैत्री स्वयं सेवी संस्था के पदाधिकारियों ने पहाड़ की संस्कृति पर प्रस्तुति दी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और राज्य सभा सांसद महेंद्र भट्ट, राज्य महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, विधायक प्रेमचंद अग्रवाल, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत, शूरवीर सिंह सजवाण ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

महेंद्र भट्ट ने कहा कि हर साल प्रेस क्लब के होली मिलन समारोह में अलग-अलग तरह की सांस्कृतिक झलकियां देखने को मिलती है, जो राज्य की संस्कृति को संरक्षित करने का काम करती हैं। क्लब अध्यक्ष कमल शर्मा ने अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।अग्रवाल सभा की ओर से भी होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न खेलों के साथ-साथ तंबोला और चाट पकौड़ी का कार्यक्रम रहा। विधायक प्रेमचंद अग्रवाल और सभा के अध्यक्ष पंकज गुप्ता ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में राधा कृष्ण की झांकी और फूलों की होली आकर्षण का केंद्र रही। इस मौके पर प्रदीप गुप्ता, भावना गुप्ता, नीरू गुप्ता, माधवी गुप्ता, सतीश चंद्र अग्रवाल, महेश चंद्र गुप्ता, जगमोहन सिंघल, ऋषि अग्रवाल, नरेश गर्ग, आदि शामिल रहे।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments