Saturday, February 28, 2026
advertisement
Homeउत्तर प्रदेशतीसरे दिन भी खंगाले गए रिकॉर्ड बसपा विधायक के फार्म हाउस और...

तीसरे दिन भी खंगाले गए रिकॉर्ड बसपा विधायक के फार्म हाउस और होटल पर आयकर का डेरा

बलिया जिले के रसड़ा विधानसभा सीट से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के ठिकानों पर शुक्रवार को तीसरे दिन भी आयकर विभाग की जांच जारी रही। थाना क्षेत्र के खनवर फार्म हाउस, रसड़ा के छितौनी स्थित होटल स्काई, प्लांट पर आईटी टीम दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच करती रही है। गांव में विधायक के छोटे भाई रमेश सिंह, उनकी पत्नी व पिता घुरहू सिंह रहते हैं। गांव के बाहर फॉर्म हाउस पर व्यवसाय व पार्टी से जुड़ा कार्यालय है।फॉर्म हाउस व प्लांट कार्यालय से करीब सवा करोड़ रुपये कैश बरामद कर अधिकारियों ने नगरा स्टेट बैंक में जमा कराया गया है, लेकिन इसकी अधिकारी पुष्टि नहीं हो पा रही है। अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। उमाशंकर सिंह के पैतृक गांव खनवर स्थित फॉर्म हाउस व छात्र शक्ति कंस्ट्रक्शन के प्लांट पर देर शाम तक टीम जमी रही। बाहरी लोगों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहा।अन्य दिनों की अपेक्षा गहमागहमी कम रही। तीसरे दिन अधिकारियों की संख्या कम रही, सुबह फॉर्म हाउस के अंदर छह बाहन खड़े थे, शाम चार बजे के बाद परिसर में नौ वाहन थे। प्लॉट का गेट खुला हुआ है, अंदर काम ठप था। दो तीन कर्मचारी बैठे थे। उन्हें छापे के संबंध में कोई जानकारी नहीं थी। पुलिस भी मौजूद रही।

कारोबारी के साथ बैंक पहुंची आयकर विभाग की टीम
सोनभद्र जिले में खनन कारोबारियों के ठिकाने पर आयकर विभाग की जांच तीसरे दिन भी जारी रही। शुक्रवार को आयकर अधिकारी ओबरा में एक कारोबारी को लेकर बैंक भी पहुंचे। उसके बैंक खाते और लॉकर का ब्योरा खंगाला। बाद में उसे सीज कर दिया गया। सूत्रों के मुताबिक जांच में बड़ी वित्तीय अनियमितता पाई गई। भारी मात्रा में नकदी बरामदगी की भी चर्चा रही। हालांकि इसकी कोई पुष्टि नहीं पाई। करीब 56 घंटे बाद शाम 6 बजे अधिकांश ठिकानों पर जांच बंद कर टीम लौट गई आयकर अधिकारियों की टीम बुधवार की सुबह 10 बजे लग्जरी वाहनों के काफिले के साथ पहुंची थी। रॉबर्ट्सगंज, ओबरा, चोपन में खनन कारोबारियों के आठ ठिकानों पर एक साथ धमकी टीम ने जांच शुरू की। बृहस्पतिवार की रात रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह की फर्म छात्रशक्ति कंस्ट्रक्शन के दफ्तर व क्रशर प्लांट पर जांच बंद हो गई थी।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments