Saturday, April 18, 2026
spot_img
Homeअपराधश्रमिक ने अपने साथी के सिर पर हथौड़ा मारकर की हत्या

श्रमिक ने अपने साथी के सिर पर हथौड़ा मारकर की हत्या

रानीपोखरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत थानो के धारकोट क्षेत्र में एक श्रमिक ने अपने साथी के सिर पर हथौड़ा मारकर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसे पुलिस ने भुइया मंदिर थानो मार्ग से गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया है। मृतक बबलू उत्तरप्रदेश के बहराइच का रहने वाला था।बीते बृहस्पतिवार को रानीपोखरी पुलिस को सूचना मिली कि नीम करौली मंदिर धारकोट के पास निर्माणाधीन मकान के अंदर एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा है। सूचना पाकर अचेत पड़े व्यक्ति को उठाकर जौलीग्रांट अस्पताल भिजवाया गया। जहां डाक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी करते हुए साक्ष्य इकट्ठे किए।

शुक्रवार को मृतक के भाई प्रमोद ने उसकी पहचान बबलू पुत्र रिक्खी राम निवासी ग्राम जरही मोतीपुर बहराईच उत्तर प्रदेश के रूप में की। मृतक के भाई प्रमोद कुमार ने बबलू के साथ मजदूरी का कार्य करने वाले पप्पू साहनी निवासी वार्ड नंबर 7 बांक बैंक बेगूसराय, बिहार के खिलाफ हत्या के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई। सीओ नीरज सेमवाल ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी पप्पू साहनी को भुइया मंदिर थानो रोड से गिरफ्तार किया। बताया कि आरोपी और मृतक दोनों साथ में काम करते थे। पैसों के लेनदेन को लेकर आरोपी पप्पू साहनी और बबलू में विवाद हो गया था। पप्पू ने बबलू के सिर में हथौड़ा मारकर हत्या कर दी थी।

बबलू के ऊपर कंबल डालकर फरार हो गया था पप्पू
पूछताछ में आरोपी पप्पू साहनी ने पुलिस को बताया कि वह और बबलू धारकोट क्षेत्र में एक साथ मजदूरी का काम करते थे। बबलू मिस्त्री का काम करता था। 22 फरवरी की रात्रि पैसों के लेन-देन को लेकर उन दोनों के बीच विवाद हो गया। जिसके बाद दोनों के बीच हाथापाई हुई और उसने बबलू के सिर पर हथौड़े से वार कर दिया।बबलू बेहोश होकर नीचे गिर गया। उसने बबलू को उठाने का प्रयास किया गया लेकिन बबलू के शरीर में कोई हलचल नहीं होने पर वह घबरा गया और अगले दिन बबलू के शरीर पर कंबल डालकर कमरे में बाहर से ताला लगाकर मौके से फरार हो गया।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments