Tuesday, March 3, 2026
advertisement
Homeउत्तराखण्डमंदिरों के कपाट बंद जानिए कितने बजे तक रहेगा साल का पहला...

मंदिरों के कपाट बंद जानिए कितने बजे तक रहेगा साल का पहला चंद्रग्रहण आज नौ घंटे पहले लगा सूतक

साल का पहला चंद्रग्रहण आज मंगलवार को है। ये चंद्रग्रहण सिंह राशि और मघा नक्षत्र में लगने जा रहा है। ऐसे में मंदिरों के कपाट भी बंद रहेंगे। चंद्रग्रहण से नौ घंटे पहले ही सूतक लग जाएगा। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, मंगलवार को चंद्रग्रहण दोपहर 3:27 बजे शुरू हो जाएगा और इसका समापन शाम 6:57 बजे होगा। ऐसे में सुबह 6:27 बजे से ही सूतक काल लग जाएगा। आचार्य डॉ. सुशांत राज ने बताया कि फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि पर साल का पहला चंद्रग्रहण पड़ेगा। ऐसे में सुबह से ही मंदिरों के कपाट भी बंद हो जाएंगे। सूतक काल में पूजा पाठ समेत अन्य मांगलिक कार्य भी वर्जित रहेंगे। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, यह पूर्ण चंद्रग्रहण होगा, जिसमें आसमान में चांद लाल रंग का नजर आएगा। चंद्रग्रहण के चलते सोमवार को ही मंदिरों में पोस्टर चस्पा कर दिए गए।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments