Tuesday, March 3, 2026
advertisement
Homeउत्तराखण्डचकराता-कालसी मोटर मार्ग किनारे झाड़ियों में लगी आग

चकराता-कालसी मोटर मार्ग किनारे झाड़ियों में लगी आग

छावनी परिषद कार्यालय से कुछ दूरी पर कालसी-चकराता मोटर मार्ग किनारे सूखी झाड़ियों में अचानक से आग लग गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एसडीआरएफ व पुलिस की टीम ने स्थानीय निवासियों व व्यापारियों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। काफी देर बाद उन्होंने बमुश्किल आग पर काबू पाया। कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर शाम करीब पांच बजे आग लग गई। हवा तेज होने के कारण आग ने थोड़ी ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। आग से स्थानीय निवासियों में दहशत का वातावरण बन गया। उधर सूचना मिलते ही पुलिस व एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए पर आग लगातार बढ़ती गई। आग की गंभीर स्थिति को देखते हुए स्थानीय निवासी व व्यापारी भी आग बुझाने में जुट गए। लगभग एक घंटे के बाद आग पर काबू पाया जा सका, हालांकि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।छावनी परिषद के कार्यालय अधीक्षक संदीप जोशी ने बताया किसी शरारती व्यक्ति के द्वारा बार-बार आग लगाई जा रही है। उन्होंने प्रशासन से ऐसे लोगों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments