Tuesday, March 3, 2026
advertisement
Homeउत्तराखण्डहुड़दंग किया तो हवालात में कटेगी रात होली को लेकर दून पुलिस...

हुड़दंग किया तो हवालात में कटेगी रात होली को लेकर दून पुलिस तैयार एसएसपी की चेतावनी

होली के त्योहार को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने चेतावनी दी कि त्योहार की आड़ में हुड़दंग या अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और ऐसे लोगों को सीधे जेल भेजा जाएगा।सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पूरे जनपद को तीन सुपर जोन, 8 जोन, 21 सेक्टर और 53 सब-सेक्टर में बांटा गया है। एसएसपी ने बताया कि होली से पहले पिछले वर्षों में हुए विवादों का अध्ययन कर ऐसे अराजक तत्वों को चिह्नित किया गया है जो त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बिगाड़ सकते हैं। इनके खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की गई है।

साथ ही सभी थाना क्षेत्रों में पीस कमेटी की बैठक कर आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई है।सुपर जोन में अपर पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी, जोन में क्षेत्राधिकारी, सेक्टर में थाना प्रभारी और सब-सेक्टर में उपनिरीक्षक स्तर के अधिकारी को जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा सभी क्षेत्रों में मोबाइल पुलिस पार्टियां और स्टेटिक फोर्स तैनात की गई हैं, जो लगातार गश्त कर हालात पर नजर रखेंगी।संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल भी लगाया गया है और किसी भी सूचना पर तुरंत कार्रवाई के लिए सभी थाना क्षेत्रों में पीसीआर वाहनों को तैनात किया गया है। पुलिस सोशल मीडिया पर भी 24 घंटे निगरानी रख रही है। भ्रामक खबरें या विवादित पोस्ट के जरिये माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। होलिका दहन के दौरान भी सख्त सुरक्षा व्यवस्था रही।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments