Thursday, March 5, 2026
advertisement
Homeउत्तराखण्डSDRF ने सकुशल निकाला होली पर बड़ा हादसा टला पैर फिसलने से...

SDRF ने सकुशल निकाला होली पर बड़ा हादसा टला पैर फिसलने से गंगा में बहने लगा हरियाणा का युवक

ऋषिकेश में आज होली के दिन बड़ा हादसा टल गया। एसडीआरएफ टीम लाउड हेलर से लोगों को नदी में न उतरने की अपील कर रही थी। इसी दौरान गश्त के समय गंगा के बीच तेज धारा में एक युवक बहता दिखाई दिया। जवानों ने तुरंत युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हालत गंभीर होने पर सीपीआर दिया। एसडीआरएफ टीम ढालवाला की ड्यूटी नीम बीच क्षेत्र में लगाई गई थी और टीम ओबीएम मोटर बोट से नीम बीच से लक्ष्मण झूला तक लगातार गश्त कर रही थी। गंगा घाटों पर स्नान कर रहे श्रद्धालुओं और पर्यटकों को जलस्तर और तेज धारा को देखते हुए सतर्क रहने की चेतावनी दी जा रही थी।

होली के चलते नदी किनारों पर भारी भीड़ थी और एसडीआरएफ टीम लाउड हेलर से लोगों को नदी में न उतरने की अपील कर रही थी। इसी दौरान एक युवक गंगा के तेज बहाव में बहने लगा। बेहोशी की हालत में युवक को जिला पुलिस के सहयोग से 108 एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भेजा गया। युवक अक्षय कुमार (20 वर्ष), निवासी ग्राम वल्वागढ़, थाना वल्वागढ़, जनपद फरीदाबाद, हरियाणा ब्रह्मपुरी क्षेत्र में स्नान के दौरान पैर फिसलने से गंगा की तेज धारा में बह गया था।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments