Friday, March 6, 2026
advertisement
Homeउत्तराखण्डआंगनबाड़ी राशन की गुणवत्ता पर उठे सवाल जिलाधिकारी सविन बंसल ने रुड़की...

आंगनबाड़ी राशन की गुणवत्ता पर उठे सवाल जिलाधिकारी सविन बंसल ने रुड़की के सेंट्रल गोदाम पर मारा छापा

जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल ने रुड़की के माड़ी चौक स्थित आंगनबाड़ी केंद्रों को राशन आपूर्ति करने वाले सेंट्रल गोदाम में छापा मारा। आंगनबाड़ी केंद्रों पर भेजी जा रही खाद्य सामग्री की खराब गुणवत्ता की शिकायतों के बाद डीएम ने गोदाम पहुंचकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गोदाम में बाल श्रमिक भी मिले, जिस पर डीएम ने गोदाम स्वामी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए।जांच में खजूर और केले के चिप्स के पैकेटों पर मैन्युफैक्चर और एक्सपायरी तिथि संदिग्ध पाई गई, जबकि कई पैकेटों पर तारीख का उल्लेख ही नहीं था। पैकेटों पर छपी तिथि की जगह स्टैंप लगी हुई तिथि भी मिली।

गोदाम का संचालन मानकों के अनुरूप नहीं पाया गया और वहां तापमान बनाए रखने की कोई व्यवस्था भी नहीं थी।निरीक्षण में यह भी सामने आया कि दिसंबर और जनवरी के अंडे व अन्य खाद्य सामग्री मार्च में वितरित की जा रही थी। रजिस्टर अद्यतन नहीं मिले और सामग्री आपूर्ति करने वाले द्वारा जारी गुणवत्ता प्रमाणपत्र भी उपलब्ध नहीं थे। डीएम ने आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए निकल रहे वाहनों को रुकवाकर खाद्य सामग्री के सैंपल भी लिए। ये वाहन टिहरी, उत्तरकाशी और डोईवाला के लिए सामग्री लेकर रवाना होने वाले थे। अंडों की गुणवत्ता भी संदिग्ध पाई गई।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments