Friday, March 6, 2026
advertisement
Homeउत्तराखण्डएसडीआरएफ ने किया सकुशल रेस्क्यू पशुलोक बैराज के निकट टापू पर फंसे...

एसडीआरएफ ने किया सकुशल रेस्क्यू पशुलोक बैराज के निकट टापू पर फंसे युवक

पशुलोक बैराज के निकट नदी के बीच बने एक टापू पर एक युवक फंस गया। ऋषिकेश कंट्रोल रूम से एसडीआरएफ पोस्ट ढालवाला को इस संबंध में सूचना मिली। जिसके बाद एसडीआरएफ पोस्ट ढालवाला से निरीक्षक कविंद्र सजवाण के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।घटनास्थल पर स्थानीय ग्रामीणों द्वारा पशुलोक बैराज से कुनाऊ गांव की दिशा में लगभग डेढ़ से दो किलोमीटर तक युवक की तलाश की गई, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इसके उपरांत एसडीआरएफ टीम द्वारा रात्रि के अंधेरे, तेज बहाव एवं दुर्गम नदी तटों के बीच लगातार सघन सर्चिंग अभियान चलाया गया।टीम ने खोजबीन जारी रखी। कुनाऊ गांव से लगभग दो किलोमीटर आगे नदी के बीच बने टापू पर फंसे युवक तक टीम पहुंची। रेस्क्यू किए गए युवक की पहचान आयुष ममगई (20 वर्ष) निवासी इंद्र नगर, ऋषिकेश के रूप में हुई, जो कि बीटेक का छात्र है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments