Friday, April 24, 2026
spot_img
Homeउत्तराखण्डडीएम कार्डियोलॉजी और क्रिटिकल केयर मेडिसिन में तीन-तीन सीटें मंजूर

डीएम कार्डियोलॉजी और क्रिटिकल केयर मेडिसिन में तीन-तीन सीटें मंजूर

राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान परिषद (एनएमसी) ने स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय जौलीग्रांट के हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एचआईएमएस) में कई कोर्स की सीटें बढ़ाने की मंजूरी दी है। डॉक्टर ऑफ मेडिसिन इन कार्डियोलॉजी (डीएम कार्डियोलॉजी) और डीएम क्रिटिकल केयर मेडिसिन में तीन-तीन सीटें मंजूर की गई हैं। साथ ही एमडी एनिस्थियोलॉजी में भी चार सीटें बढ़ाने की अनुमति दी गई है। इससे अब एमडी एनिस्थियोलॉजी में 12 सीटें हो गई हैं। एचआईएमएस के प्रधानाचार्य डॉ. अशोक देवराड़ी ने बताया कि एनएमसी की टीम की ओर से कॉलेज और हॉस्पिटल में मौजूद सुविधाओं से संबंधित रिपोर्ट मांगी गई थी। रिपोर्ट के आधार पर एनएमसी ने पीजी (एमडी) कोर्स की सीटें स्वीकृत की हैं। नीट-पीजी की सेंट्रलाइज्ड काउंसलिंग के बाद ही छात्र-छात्राएं मेडिकल कॉलेज की इन सीटों पर प्रवेश पा सकते हैं।एचआईएमएस में कुल मिलाकर पीजी की सीटें अब 123 से बढ़कर 127 हो गई हैं। वहीं, सुपर स्पेशियलिटी कोर्स में 12 से बढ़कर 18 सीटें हो गई हैं।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments