Sunday, April 26, 2026
spot_img
Homeउत्तराखण्डमामूली कहासुनी में दो भाइयों पर घर में घुसकर जानलेवा हमला

मामूली कहासुनी में दो भाइयों पर घर में घुसकर जानलेवा हमला

जैनपुर खुर्द गांव में मामूली कहासुनी पर उपजे विवाद में कुछ लोगों ने एक ग्रामीण के घर धावा बोल दिया। लोहे की रॉड और लाठी-डंडों से वार कर दो भाइयों को घायल कर दिया गया। गंभीर अवस्था में दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वहां से एक युवक को एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया। पुलिस ने छह नामजद आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।कोतवाली क्षेत्र के जैनपुर खुर्द गांव निवासी रजाक ने तहरीर में बताया कि चार मार्च को उनके बेटे राशिद की गांव के ही आरोपी सूफियान के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसी रंजिश में शाम के समय आरोपी सूफियान, इसरार, शादाब, अमजद, जहांगीर और रमजानी लोहे की रॉड और लाठी-डंडों से लैस होकर उनके घर में घुस आए और उनके दोनों बेटों राशिद व शहूद पर हमला कर दिया।

हमलावरों ने लोहे की रॉड और लाठी-डंडों से वार कर दोनों को घायल कर दिया।उन्होंने आसपास के लोगों की मदद से किसी प्रकार दोनों को बचाया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। दोनों को अस्पताल लाया गया। वहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। राशिद फिलहाल हरिद्वार के अस्पताल में भर्ती है जबकि शहूद को एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि तहरीर पर नामजद छह आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में कार्रवाई की जा रही है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments