Tuesday, March 17, 2026
advertisement
Homeअपराधशरीर पर मिले हैं चोट के निशान खंडहर में मिली युवती की...

शरीर पर मिले हैं चोट के निशान खंडहर में मिली युवती की लाश ड्रग्स की ओवरडोज से मौत की आशंका

रिस्पना किनारे खंडहर में 26 वर्षीय युवती शिवानी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना रायपुर थाना क्षेत्र की चूना भट्टा इलाके की है। पुलिस ड्रग्स की ओवरडोज से मौत की आशंका जता रही है। वहीं, युवती के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं ऐसे में हत्या की भी आशंका जताई जा रही है।पुलिस के मुताबिक सोमवार दोपहर में चूना भट्टा के पास एक खंडहरनुमा मकान में महिला का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई। रायपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। मृतका की शिनाख्त शिवानी अरोरा (26) निवासी पंचपुरी सूरज बस्ती, अधोईवाला थाना रायपुर के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि शिवानी की शादी चार साल पहले हुई थी। वह लंबे समय से नशे की आदी बताई जा रही है। तीन बार नशा मुक्ति केंद्र में भी जा चुकी थी। शिवानी की मां ने बताया कि उसे फिर से हरिद्वार स्थित नशा मुक्ति केंद्र भेजने की तैयारी थी।

वह पिछले तीन-चार दिनों से घर नहीं आ रही थी। वहीं, घटनास्थल पर पंचनामा की कार्यवाही कर एफएसएल टीम ने साक्ष्य संकलन किया। शिवानी के परिजनों ने शव की शिनाख्त की। पुलिस की जांच में नशे के ओवरडोज से मृत्यु होना प्रतीत हो रहा है। उसकी आंखों और पैर में चोट के निशान हैं। ऐसे में हत्या की भी आशंका है। मंगलवार को पोस्टमार्टम में वास्तविक कारण पता चलेगा।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की जानकारी मिल पाएगी। प्रथम दृष्टया महिला की मौत नशे के ओवरडोज से होना प्रतीत हो रहा है। हालांकि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। – प्रमेंद्र डोबाल, एसएसपी

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments