Tuesday, March 17, 2026
advertisement
Homeउत्तराखण्डअब नैनीताल की वादियों में गूंजेगी हीर-रांझा की दास्तां

अब नैनीताल की वादियों में गूंजेगी हीर-रांझा की दास्तां

नैनीताल। मशहूर फिल्म निर्देशक इम्तियाज अली बड़े पर्दे पर वापसी की तैयारी में हैं। उन्होंने संकेत दिया है कि उनकी भविष्य की कहानियों का ठिकाना नैनीताल और उसके आसपास की शांत वादियां होंगी। अली हीर रांझा की अमर प्रेम कहानी और एक बिल्कुल अलग प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं।उनके प्रोडक्शन हाउस ने हीर रांझा पर काम शुरू कर दिया है। यह वही टीम बना रही है जिसने 2018 की फिल्म लैला मजनू को बनाया था। लैला मजनू ने दर्शकों के दिलों में जगह बनाई थी। हीर रांझा का प्री-प्रोडक्शन काम शुरू हो चुका है और जल्द ही इसकी शूटिंग शुरू होने की उम्मीद है। इसके अलावा, इम्तियाज एक ऐसे प्रोजेक्ट पर भी काम कर रहे हैं जो उनके अब तक के काम से अलग होगा। इस फिल्म में वॉर विद फिलॉसफी (दर्शन के साथ युद्ध) का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। आमतौर पर रिश्तों की उलझनों को सुलझाने वाले अली इस बार युद्ध की विभीषिका को दार्शनिक नजरिए से दिखाने की कोशिश करेंगे।

चारखेत जैसी अनछुई लोकेशंस पर शूटिंग की इच्छा
इम्तियाज अली ने नैनीताल की सुंदरता से प्रभावित होकर वहां शूटिंग करने की इच्छा जताई है। उन्होंने चारखेत जैसी अनछुई लोकेशंस पर काम करने की बात कही है। यह उनकी फिल्मों की प्राकृतिक सुंदरता को एक नया आयाम देगी। अली अपनी फिल्मों में पहाड़ों को एक किरदार की तरह पेश करते रहे हैं।

मैं वापस आऊंगा जल्द होगी रिलीज
इम्तियाज की अगली निर्देशित फिल्म मैं वापस आऊंगा 12 जून 2026 को रिलीज होने के लिए तैयार है, जिसमें दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह, वेदांग रैना और शरवरी वाघ मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म भी भारत-पाकिस्तान विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित एक भावुक प्रेम कहानी है, जिसमें संगीत एक बार फिर ए आर रहमान का होगा। पहाड़ों का सुकून और दार्शनिक युद्ध की यह जुगलबंदी इम्तियाज के कॅरिअर का एक नया अध्याय लिखने के लिए तैयार है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments