Tuesday, March 17, 2026
advertisement
Homeउत्तराखण्डमेहनत पर बारिश की चोट किसानों के चेहरे मुरझाए तेज बारिश और...

मेहनत पर बारिश की चोट किसानों के चेहरे मुरझाए तेज बारिश और अंधड़ से खेतों में बिछी गेहूं की फसल

गदरपुर में बीती रात आई तेज बारिश और अंधड़ के कारण गेहूं की फसल खेतों में बिछ गई। इससे किसानों को भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। अंधड़ के चलने से आम और लीची के पेड़ों पर आए बौर पर भी असर पड़ा है।ग्राम बराखेड़ा निवासी जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष सुभाष बेहड़ ने बताया कि तेज बारिश और अंधड़ के कारण उनकी 10 एकड़ गेहूं की फसल पूरी तरह खेतों में बिछ गई है। इसी तरह ग्राम निवासी प्रताप सिंह और हरपाल सिंह की चार-चार और मोहम्मद हनीफ की पांच एकड़ गेहूं की फसल गिर गई है। किसानों का कहना है कि इस बार मौसम में बदलाव न आने के कारण गेहूं की अच्छी पैदावार होने की उम्मीद थी लेकिन बिन मौसम बारिश और अंधड़ ने काफी नुकसान पहुंचा दिया है।

ग्राम राजेंद्र नगर डेरा निवासी किसान हरपाल सिंह विर्क का कहना है कि ग्रीष्मकालीन धान की रोपाई पर रोक लगाने से किसान पहले ही परेशान हैं। अब कुदरत की मार ने भी किसानों के परेशानी को और बढ़ा दिया है। भाकियू अराजनीतिक के प्रदेश अध्यक्ष सलविंदर सिंह कलसी का कहना है कि बारिश और अंधड़ से गेहूं की फसल गिरी तो है लेकिन ज्यादा नुकसान नहीं होने का अनुमान है। अगर आगे भी मौसम बिगड़ता है और अंधड़ चलता है तो भारी नुकसान हो सकता है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments